अपात्रों को दिया जा रहा लाभ
रायसेन। भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के सदस्यों ने तहसीदार को ज्ञापन सौंपा।
ञ्चभारत स्वाभिमान ट्रस्ट ने दिया तहसीलदार को ज्ञापन
मांग - गरीबी रेखा की सूची से अपात्रों के नाम कटवाने के लिए दिया ज्ञापन
कार्यालय संवाददाता - रायसेन
मंगलवार को भारत स्वाभिमान ट्रस्ट द्वारा नगर की गरीबी रेखा की सूची में अपात्र लोगों के नाम कटवाने की मांग की गई। ज्ञापन के माध्यम से तहसीलदार दीपक पांडे को बताया गया कि शहर की गरीबी रेखा की सूची में 30 फीसदी से ज्यादा अपात्रों के नाम शामिल हैं। इससे शासन की योजनाओं का लाभ ऐसे लोगों को दिया जा रहा है, जो इसके योग्य ही नहीं हैं। अवैधानिक रूप योजनाओं का लाभ उठा रहे लोगों के नामों को सूची से हटाया जाए।
इस संबंध में भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के सदस्यों ने बताया कि उन्होंने अभियान चलाया है। इसके तहत सभी वार्डों में जाकर सूची तैयार की जा रही है। सूची के अनुसार अपात्र लोगों की जानकारी भी जुटाई जा रही है। अभी तक प्रारंभिक रूप से की गई जांच में देखने में आया है कि कई अपात्र व्यक्तियों के नाम सूची में शामिल हैं। उन्होंने तहसीलदार से कहा है कि इन अपात्रों के संबंध में जांच कराकर सूची से नाम हटवाए जाएं। ज्ञापन सौंपने वालों में संघर्ष कुमार शर्मा, देव विश्वकर्मा, सुनील पाटकर, छोटू राय, डॉ. जसवंत सिंह, गिरजेश कुशवाह, भैयालाल कुशवाह, सूरजसिंह राजपाल, प्रशांत, राजू, राजेंद्र सिंह कर्ण, फूलसिंह सहित ट्रस्ट के सभी सदस्य शामिल थे।