महिलाओं को पढ़ाया शिक्षा का पाठ
गंजबासौदा - मंगलवार दोपहर शा प्राशाला बैहलोट में महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला मोर्चा की लक्ष्मी शर्मा ने समझााइश दी कि अपनी बच्चियों को अवश्य पढ़ाएं।
मंडल की उपाध्यक्ष प्रीति तिवारी ने महिलाओं को उनके अधिकार के बारे में बताते हुए कहा कि महिलाओं को सरकार द्वारा कई अधिकार दिए गए हैं। हम सभी महिलाओं को उनके बारे में जानकारी होना अति आवश्यक है। जागरूक महिला ही प्रगतिशील देश का संचालन कर सकती है। आज महिलाएं पढ़ लिखकर शिक्षक, जज, पुलिस अधिकारी, सैनिक बन रही हैं। ज्योति दुबे ने कहा कि हमारे देश में प्राचीन समय से महिलाओं का आदर सम्मान किया जाता है। इस मौके पर ग्राम सरपंच लालाराम कुशवाह, कल्पना ओझा सहित गांव की कई महिलाएं मौजूद थीं।
ञ्चजागरूकता शिविर में बताए उनके अधिकार
गंजबासौदा। कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को उनके अधिकार बताएं।