पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नए भवन में स्थानांतरित होगा कृषि कॉलेज

नए भवन में स्थानांतरित होगा कृषि कॉलेज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता - गंजबासौदा
कर्मचारियों के लिए तैयार किए गए आठ जी टाइप आवासों के हस्तांतरित होते ही कृषि महाविद्यालय बर्रीघाट मार्ग स्थित नए भवन में स्थानांतरित हो जाएगा। आवास बनकर तैयार हो चुके हैं लेकिन बिजली फिटिंग का कार्य होना बाकी है। कुलपति ने भी आवासों को फरवरी तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं। जैसे- तैसे 9 साल के बाद कृषि महाविद्यालय के नए प्रांगण में बर्रीघाट बेतवा मार्ग पर छात्र और छात्राओं के लिए हॉस्टल बनकर तैयार हुए हैं। परिसर में सड़क की कमी ने सारा काम बिगाड़ दिया है। सड़क निर्माण के लिए जबलपुर से टेंड़ऱ जारी किए जा रहे हैं क्योंकि वहां पानी की कमी है।
नौ साल से चल रहा है काम
कृषि महाविद्यालय में छात्रावास और अन्य भवनों के निर्माण में 9 साल का समय लगने का कारण पानी की कमी रहा है। निर्माण के लिए ठेकेदार ने नलकूप खनन कराए लेकिन सभी सूखे निकले। महाविद्यालय ने भी पानी के लिए कुएं का निर्माण कराया उसमें भी पानी नहीं मिला। ठेकेदार को भी टैंकरों से पानी लाकर निर्माण पूरा करना पड़ा। इसी वजह से निर्माण कार्य में विलंब की स्थिति बनी।
बनकर तैयार है छात्रावास
महाविद्यालय के नए भवन में छात्रों व छात्राओं को रहने के लिए छात्रावास बनकर तैयार हो चुके हैं। इसके साथ ही छात्रों को पढ़ाई के लिए टीनशेड पहले ही बना दिए गए थे। जिससे कि महाविद्यालय का मुख्य भवन तैयार होने तक उसमें पढ़ाई चल सके।
बिजली के कारण रुका स्थानांतरण
महाविद्यालय के नए प्रांगण में कर्मचारी आवास निर्माण लगभग पूरा किए जा चुके हैं लेकिन तैयार आवासों में फिलहाल बिजली फिंटिंग का कार्य नहीं किया गया। इसके चलते कर्मचारी आवासों के हस्तांतरण का कार्य लगातार टलता जा रहा है। केवल इसी वजह से महाविद्यालय को नए भवन में ले जाने की योजना टल रही है। महाविद्यालय सूत्रों का कहना है कि छात्रों के साथ स्टाफ का रहना आवश्यक है। जिससे छात्रों पर नजर रखी जा सके।
भवन में आ रही परेशानी
स्थापना के बाद से ही नगर का कृषि महाविद्यालय मेला ग्रांउड की एक धर्मशाला में किराए से चल रहा है। धर्मशाला के पास ही हाट बाजार, थोक सब्जी मार्के ट, श्मशान और मानस भवन स्थित है। इसके चलते गंदगी के साथ शोर शराबा रहता है। इससे पढ़ाई प्रभावित होती है। गंदगी के कारण वहां रहना और आना- जाना मुश्किल होता है।
स्थानांतरण की तैयारी पूरी
नए परिसर के लिए जरुरी सभी सामग्री खरीदी जा चुकी है। मैस के लिए पूरा सामान लिया जा चुका है। जिससे वहां छात्र-छात्राओं को बर्तन से लेकर फर्नीचर आदि की परेशानी न हो सके।



शीघ्र शिफ्ट होगा कालेज

॥कर्मचारियों के लिए बनाए जा रहे जी टाइप आठ आवासों के तैयार होते ही महाविद्यालय नए परिसर में स्थानांतरित हो जाएगा।

वीवी उपाध्याय , प्राचार्य कृषि कालेज गंजबासौदा।



नए परिसर में कालेज भवन का निर्माण अभी अधर में हैं। इसकी निविदा अभी जारी नहीं की गई है। छात्रों को नवनिर्मित शेडों में पढ़ाने की योजना है लेकिन पानी और सड़क के कारण इस योजना को साकार नहीं किया जा रहा है। जबकि छात्र स्थानाभाव और असुविधाओं के कारण लगातार नए भवन में पढ़ाई प्रारंभ करने के लिए दबाव बना रहे हैं।



मुख्य भवन का निर्माण अधर में

देरी - कालेज प्रबंधन को है आवास आवंटित होने का इंतजार

ञ्चकालेज के हॉस्टल भी बनकर हैं तैयार, समस्या पानी की

गंजबासौदा। कृषि महाविद्यालय का भवन और छात्रावास बनकर हंै तैयार।