पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कंप्रेशर फटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता - गंजबासौदा
सोमवार शाम पचमा बायपास मार्ग स्थित पंचर की दुकान में कंप्रेशर फट जाने से आसपास के दुकान संचालकों में हडकंप मच गया। कंप्रेशर फटने से इतना जोरदार धमाका हुआ कि दुकान की दीवार में दरार आ गई। दुकान संचालक विजय रघुंवशी ने बताया कि वे जनरेटर से कंप्रेशर में हवा भर रहे थे उसी समय अन्य कार्य आ जाने के कारण उनका ध्यान कंप्रेशर के मीटर पर नहीं गया। अधिक मात्रा में हवा भरने से दबाव अधिक हो जाने के कारण वह फट गया। दुकान के समीप संचालक का मकान निर्माण कार्य चल रहा था। धमाके से नवनिर्मित मकान की दीवार भी कई स्थानों से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। नागरिकों ने बताया कि जिस समय कंप्रेशर फटा उस समय उसके नजदीक कोई नहीं था, नहीं तो बडी दुर्घटना घटित हो सकती थी।दुकान शहर के बायपास मार्ग पर स्थित थी इस कारण बड़ा हादसा नहीं हुआ लेकिन कई कंप्रे्रशरों की दुकानें मुख्य बाजार और रहवासी बस्ती के बीच में स्थित हैं।यदि वहां ऐसी घटना घटती है तो बड़ा हादसा हो सकता है।