पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस कार्रवाई में कट्टा बरामद

पुलिस कार्रवाई में कट्टा बरामद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंजबासौदा। पुलिस ने शहर में अवैध हथियारों की रोकथाम के लिए मंगलवार से अभियान प्रारंभ किया। अभियान के प्रथम दिन पुलिस को ३१५ बोर के देसी कट्टे सहित एक कारतूस को पकडऩे में कामयाबी मिली। इस सिलसिले में पुलिस ने त्योंदा रोड निवासी ३२ वर्षीय दीपक वाल्मीकि को नए बस स्टैंड से पकड़ा है। नगर में यह अभियान अब लगातार चलेगा। इसी अभियान के दौरान पुलिस को दूसरी सफलता काली पठार पर उस समय मिली जब पांच मोटर साइकिलों सहित इतने ही व्यक्ति जुआ खिलाते पाए गए। जिन पांच लोगों को मौके से पकड़ा गया उनमें नए बस स्टैंड के पूरन लोधी, श्याम, बंटी रायकवार, रामकिशन रघुवंशी, धर्मेन्द्र कुशवाह स्टेशन रोड निवासी बताया जा रहा है। एसडीओपी केके उपाध्याय, नगर निरीक्षक सुदामा शुक्ला ने बताया कि अपराधों की रोकथाम के लिए टीम गठित की गई है।
यह टीम प्रतिदिन अपराधों के खिलाफ सजगता से कार्रवाई करेगी। नगर में लायसेंसी हथियारों की संख्या 350 के करीब है लेकिन इसकी तुलना में चार गुनी संख्या अवैध हथियारों की है। नगर अवैध हथियारों की नई मंडी बनता जा रहा है। डीआईजी आरएल प्रजापति और पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र चौधरी ने अवैध हथियारों सहित अपराधियों के खिलाफ मुहिम चलाने के सख्त निर्देश दिए हैं। पुलिस की लाल पठार, इद्रानगर, कालीपठार, राजेन्द्र नगर, बरेठ रोड, कालाबाग क्षेत्र में कड़ी नजर है। इसके चलते नगर में यह मुहिम प्रारंभ की गई है।




डीआईजी और एसपी के निर्देश पर शुरू हुआ जांच अभियान

गंजबासौदा। पुलिस ने देसी कट्टा और कारतूस किए बरामद।