करंट लगने से बालिका की मौत
कार्यालय संवाददाता - गंजबासौदा
ग्राम रोजरू में सुबह 10 बजे आंगनबाड़ी से भोजन लेकर लौट रही 8 वर्षीय वंदना विश्वकर्मा और उसके भाई सात वर्षीय रवि विश्वकर्मा पर 33 केवी लाइन का तार अचानक टूटकर आ गिरा। इससे बालिका की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि उसके भाई को एक शिक्षक ने बचा लिया। शिक्षक घटना के समय वहां से गुजर रहा था, तभी उसकी निगाह बच्चों पर पड़ी। बालक के शरीर से लकड़ी के सहारे तार हटा दिया लेकिन तब तक बालिका दम तोड़ चुकी थी। घायल बालक-बालिका को उसके पिता शिवराज विश्वकर्मा १०८ एंबुलेंस से अस्पताल लेकर आए। बालक की हालत गंभीर होने के कारण उसे उपचार के लिए विदिशा रैफर किया गया।
रोज टूट रहे हैं तार
वर्तमान में आए दिन किसी न किसी स्थान पर बिजली की लाइनें फाल्ट होकर नीचे गिर रहीं हैं। जितनी भी नई लाइनें लगाई जा रही हैं उनकी गुणवत्ता ठीक नहीं है। इसके चलते आए दिन थोड़ा सा फाल्ट आने पर तार टूट रहे हैं। अब तक करंट के कारण १०० से ज्यादा पशु मर चुके हैं। अब बच्चे भी चपेट में आने लगे हैं। इस संबंध में एई राजीव रंजन से चर्चा करने की कोशिश की गई तो उनका मोबाइल बंद मिला।
झुलसने पर भाई विदिशा रेफर
विदिशा। जिला अस्पताल में भर्ती घायल बालक।
गंजबासौदा। बालिका की मौत के बाद जांच करते अधिकारी।