पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परीक्षा फार्म की तिथि बढ़ाई जाए

परीक्षा फार्म की तिथि बढ़ाई जाए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आष्टा - अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने छात्र-छात्राओं की समस्या को लेकर कॉलेज प्राचार्य को एक ज्ञापन दिया है। इसमें विश्वविद्यालय से परीक्षा फार्म की तिथि बढ़वाने मांग की है।ज्ञापन में अभाविप के कार्यकर्ताओं ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा फार्म भरने के लिए मात्र ५ दिन का समय दिया था। इसमें विद्यार्थियों को डीडी बनवाने में भी काफी समय लगा। इस कारण अनेक विद्यार्थी अपना फार्म निर्धारित तिथि में भरने से वंचित रह गए। परीक्षा फार्म की तिथि प्राइवेट व रेगुलर छात्र-छात्राओं की एक साथ होने से भी यह समस्या उत्पन्न हुई है।