- Hindi News
- गरीबी रेखा की सूची से हटाएं अपात्रों के नाम
गरीबी रेखा की सूची से हटाएं अपात्रों के नाम
निज संवाददाता - सिरोंज
गरीबी रेखा सूची से अपात्र लोगों को हटाने तथा जरूरत मंदों के नाम जोडऩे की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी द्वारा एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। मंगलवार दोपहर में शहर के छतरी नाका चौराहे से आप कार्यकर्ताओं द्वारा दुपहिया वाहन रैली निकाली गई। इस रैली में शामिल कार्यकर्ता गरीबों के हित में नारे लगा रहे थे। मुख्य बाजार से तहसील परिसर पहुंची वाहन रैली में शामिल कार्यकर्ताओं द्वारा एसडीएम को एक ज्ञापन भी सौंपा गया। ज्ञापन में वर्तमान गरीबी रेखा सूची में बड़ी संख्या में अपात्र लोगों के नाम होने की जानकारी देते हुए इन लोगों से उनकी संपत्ति से संबंधित शपथ पत्र लेने की बात कही गई है। ज्ञापन में अपात्र लोगों के नाम गरीबी रेखा की सूची से हटाने तथा पात्र लोगों के नाम इस सूची में जोडऩे की मांग की गई है। ज्ञापन सौंपने वालों में आप पार्टी के नगर संयोजक भगतसिंह रघुवंशी के साथ ही मुकेश दांगी, शब्बू गौरी तथा भोलाराम रघुवंशी के साथ ही अनेक कार्यकर्ता शामिल थे।
आप ने ज्ञापन सौंपकर की मांग
सिरोंज। आम आदमी पार्टी ने रैली निकालकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।