- Hindi News
- क्रिकेट प्रतियोगिता में बालिकाओं ने लगाए चौके, छक्के
क्रिकेट प्रतियोगिता में बालिकाओं ने लगाए चौके, छक्के
गंजबासौदा - माध्यमिक शाला पचमा में बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में कक्षा ६ की राजकुमारी, रूबिना खान, मनीषा रघुवंशी, आरती साहू ने जमकर बल्लेबाजी की। जबकि संगम मालवीय, सोनम कुशवाह ने गेंदबाजी की। इसी प्रकार फायनल मैच कक्षा 8 एवं 7 की टीमों के बीच खेला गया। इसमें कक्षा 8 की छात्राओं ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए आसानी से मैच जीत लिया।
मैच में राजकुमारी, मधु शर्मा ने शानदार कैच लिया। इससे टीम का जीतना और भी आसान हो गया। कक्षा 8 की ओर से आरती, शिवानी, इमरोज, पूजा, संध्या, रचना, सपना, नीतूू, रिंकी, संगीता ने जमकर प्रदर्शन किया।