पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीसी मार्ग का भूमि पूजन

सीसी मार्ग का भूमि पूजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता - गंजबासौदा
गांधी चौक से सिरोंज चौराहा तक बनने वाले सीसी मार्ग का भूमि पूजन नगर पालिका अध्यक्ष मोहन भावसार द्वारा किया गया। नपा अध्यक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री अधोसंरचना के तहत ८० लाख की लागत से चार मार्गो का निर्माण किया जाना है।
इसी के तहत गांधी चौक से सिरोंज चौराहे तक १५ लाख की लागत से निर्माण कार्य कराया जाएगा। लंबे समय से नागरिकों द्वारा मार्ग निर्माण की मांग की जा रही थी। कार्यक्रम में सौदान सिंह यादव, रूपेन्द्र शर्मा, जितेन्द्र मैना, राजेश अरोरा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी पीएन सिंह मौजूद थे।




गंजबासौदा। गेंतीचलाकर नपाध्यक्ष ने किया सीसी रोड का शुभारंभ।