पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समय पर मिले विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति

समय पर मिले विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता - रायसेन
अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की स्वीकृति के संबंध में कलेक्टर जेके जैन की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने उपस्थित प्राचार्यों से कहा कि वे छात्रवृत्ति के प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र भिजवाएं ताकि छात्रों को यथासमय उसका लाभ मिल सके।
अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी छात्रवृत्ति योजना, मध्यप्रदेश सिविल सेवा तथा मध्यप्रदेश संघ लोकसेवा आयोग योजना, अनुसूचित जाति एवं जनजाति आवास योजना तथा अल्पसंख्यक प्री-मैट्रिक एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति शासन द्वारा प्रदान की जाती है।
बैठक में छात्रवृत्ति के प्रस्तावों को समय सीमा में प्रस्तुत करने, अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के प्रस्तावों का परीक्षण करने तथा जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र का जारीकर्ता अधिकारी से सत्यापन कराने, नोडल अधिकारियों द्वारा अभिलेखों का सत्यापन, संस्थाओं की मान्यता एवं संबद्धता के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए।
बैठक में जानकारी दी गई कि ऑनलाइन प्रस्ताव संस्था प्रमुख द्वारा अपने स्तर से लॉक कर नोडल स्तर को भेजे जाएं तथा नोडल स्तर से परीक्षण के बाद लॉक कर जिला संयोजक को अग्रेषित किए जाएं ताकि जिला स्तर पर ऑनलाइन दिखने के बाद स्वीकृति संबंधी कार्रवाई पूर्ण हो सके। इसके साथ ही संस्था के प्रत्येक छात्र का राष्ट्रीयकृत बैंक का खाता नंबर तथा आईएफसी कोड, आधार नंबर से लिंक कर ऑनलाइन प्रस्तावों में इसकी प्रविष्टि की जाए। बैठक में अजा-जजा वर्ग के ब्लॉक, तहसील एवं जिला स्तर पर अध्ययनरत विद्यार्थियों को योजना के प्रस्तावों तथा छात्रवृत्ति का भुगतान सीधे विद्यार्थियों के खाते में किए जाने के संबंध में भी चर्चा की गई। बैठक में जिले के सभी महाविद्यालयों के प्राचार्य अथवा प्रतिनिधि उपस्थित थे।



छात्रवृत्ति को लेकर कलेक्टर ने ली प्राचार्यों की क्लास

रायसेन। छात्रवृत्ति के संबंध में बैठक आयोजित की गई।