पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक लाख की चोरी हुई

एक लाख की चोरी हुई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरोंज - नगर में बीती रात सिरोंज नगर के काला बाजार मोहल्ला निवासी नाजिम खान के आवास पर धाबा बोलकर चोर करीब एक लाख रुपए के माल पर हाथ साफ कर गए। सिरोंज पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जिस वक्त यह घटना हुई उस वक्त परिवार के सदस्य घर में ही सो रहे थे। घर के सदस्यों की मौजूदगी में चोर ने पहले जहां अलमारी से हाथ साफ किया, वहीं बाद में तकिए के नीचे से दुकान की चाबी निकालकर दुकान में भी चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया।