खिलाडिय़ों ने क्रिकेट में दिखाया जोर
सीहोर - बीएसआई क्रिकेट मैदान पर चल रही कृष्णा-ट्राफी क्रिकेट प्रतियोगिता में सीहोर कोल्ड टीम को 3 विकेट से हराकर डायमंड क्रिकेट टीम ने जीत हासिल की। शुरुआत में कोल्ड टीम के कप्तान अमित कटारिया ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाज अतुल कुशवाहा ने 44 रन, सचिन वर्मा ने 25 रन और अक्षय दुबाने ने 20 रनों की पारी खेलते हुए अपनी टीम को निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 156 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में डायमंड क्रिकेट टीम के अंशुल ने 75 रन, दिलीप ने 16 और अमर ने 14 रनों की पारी खेलते हुए टीम को शानदार तीन विकेट से जीत दिलाई।