सम्मेलन में वरिष्ठों का सम्मान
कार्यालय संवाददाता - गंजबासौदा
विप्र समाज की परिणय पत्रिका का विमोचन आयोजित सम्मेलन में किया गया। सम्मेलन बरेठ रोड स्थित गार्डन में किया गया था। इसी अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया।
जिन विप्रजनों को शाल-श्रीफल से सम्मानित किया गया उनमें पूर्व सांसद प्रतापभानु शर्मा, राधेश्याम तिवारी, राजेश तिवारी, राकेश कटारे, आरसी शर्मा, बृजमोहन शर्मा शामिल है।कार्यक्रम को संबोधित करते पूर्व सांसद श्री शर्मा ने कहा कि विप्र समाज को संगठित होकर देश की प्रगति और सांस्कृतिक संरक्षण के लिए काम करना होगा तभी हम उन्नति के पथ पर अग्रसर हो सकेंगे। पत्रिका के संपादक डा. आरसी शर्मा ने कहा कि विप्र समाज अपनी संस्कृति से ही पहचाना जाता है। इसलिए उसे इस संस्कृति को आगे बढ़ाना चाहिए। चाहे हम पढ़ लिखकर कितनी ही प्रगति कर ले, लेकिन हमारा ध्यान संस्कृति से नहीं हटना चाहिए। सेवानिवृत्त डीएसपी एसके तिवारी ने कहा कि नगर में विप्र समाज संगठित है लेकिन इस संगठन को और भी मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाना चाहिए।
कादरी सम्मानित
गंजबासौदा - कुशल शाला संचालन उत्कृष्ट विभागीय कार्यों के लिए शासकीय माध्यमिक शाला पचमा के शिक्षक सैय्यद शफाकत हुसैन कादरी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
अतिथियों ने किया सामाजिक एकता का आव्हान,
गंजबासौदा। विप्र समाज द्वारा प्रकाशित पांचवीं परिणय पत्रिका का विमोचन अतिथियो ने किया।