धर्म रक्षा निधि को लेकर हुई बैठक
बेगमगंज - धर्मरक्षा निधी के सबंध में बजरंग दल की एक बैठक शिवालय मंदिर में आयोजित की गई। बैठक में मातृ शक्ति एवं दुर्गा वाहिनी की घोषणा भी की गई। इसके अलावा कार्यकर्ताओं को आवश्यक निर्देश वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा दिए गए। इस अवसर पर मातृ शक्ति की नगर संयाजिका भारती पंथी एवं सह संयोजिका गीता पंथी को बनाया गया। वहीं दुर्गा वाहिनी की नगर संयोजिका भावना कुशवाह एवं सह संयोजिका लक्ष्मी कुशवाह को बनाया गया। बैठक में सीताराम सोनी, जिला संयोजक युवराज अग्रवाल,जिला उपाध्यक्ष कमल नामदेव एवं तहसील सयोंजक हमराज राठौर उपस्थित रहे।