१२६ मरीजों के होंगे ऑपरेशन
बेगमगंज - सिविल अस्पताल में रामप्रसाद पटेल की स्मृति में नि:शुल्क नेत्र शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में 205 मरीजों के नेत्रों का परीक्षण नेत्र विशेषज्ञ डॉ. सोमनदास, सहायक नेत्र रोग विशेषज्ञ केके तिवारी द्वारा किया गया।
शिविर में 126 नेत्र रोगियों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। ऑपरेशन के लिए चिन्हित सभी 126 नेत्र रोगियों को पूर्व विधायक देवेन्द्र पटेल ने एक-एक कंबल प्रदान किया। सभी मरीजों को बस द्वारा आनंदपुर ले जाया गया।
नेत्र शिविर में सीबीएमओ जेपी पटेल,डॉ.सोमन दास ने नेत्र रोग व नेत्रदान के बारे में प्रकाश डाला और उससे बचाव के तरीके बताते हुए नेत्रों को ज्योति देने वाले कार्य को सही समाज सेवा बताया। वरिष्ठ अधिवक्ता एसएस ठाकुर, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष कमलसिंह लोधी,सुगन कुमार जैन आदि ने विचार व्यक्त किए। संचालन एडवोकेट सईद नादा ने किया।
बेगमगंज। सिविल अस्पताल में नेत्र शिविर का शुभारंभ करते पं.नाथूराम दुबे।