- Hindi News
- समग्र प्रणाली में त्रुटियों को लेकर सौंपा ज्ञापन
समग्र प्रणाली में त्रुटियों को लेकर सौंपा ज्ञापन
निज संवाददाता - बेगमगंज
समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन के तहत जारी समग्र प्रणाली प्रपत्र में गलतियां पाए जाने को लेकर पार्षदों ने नगर पालिका सीएमओ को एक ज्ञापन सौंपा है।
ज्ञापन में कहा गया है कि समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन के तहत नगर पालिका द्वारा पूर्व में सर्वे कराया गया था। समग्र प्रणाली के प्रपत्र अब कहीं जाकर नागरिकों को दिए गए हैं, इनमें कई त्रुटियां है।
इसमें किसी का नाम गलत तो किसी में पिता का नाम बदल दिया गया है। वहीं जाति, आयु में भी परिवर्तन कर दिया गया है। इन गलतियों को सुधरवाने के लिए नगर पालिका में लोगों की भीड़ लग रही है, वहीं कुछ लोग अज्ञानता के कारण यहां-वहां भटक रहे हैं।
इस समस्या को हल करने के लिए पार्षद मुन्ना अलीदाना, राजेन्द्रसिंह जाट,दिनेश गुप्ता ने सीएमाअे को ज्ञापन सौंपा है। इस संबंध में एसडीएम डीके सिंह ने तत्काल नगर पालिका को समय बढ़ाने और त्रुटियों का सुधार करने के निर्देश जारी किए हैं।