पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ईवीएम की जांच करने हैदराबाद से आया दल

ईवीएम की जांच करने हैदराबाद से आया दल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायसेन - आगामी लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए जिला निर्वाचन कार्यालय में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच हैदराबाद से आए इंजीनियरों द्वारा ईवीएम की जांच का कार्य किया जा रहा है। राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों द्वारा ईवीएम की जांच प्रक्रिया का निरीक्षण किया जा रहा है तथा उनकी उपस्थिति में एफएलसी कार्रवाई की जा रही है।
ईवीएम की चेकिंग के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसके तहत मेटल डिटेक्टर, सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं। इसके साथ ही संपूर्ण कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी तैयार की जा रही है। ईवीएम के परीक्षण के दौरान सुरक्षा के लिए गार्ड की तैनाती भी की गई है। ईवीएम के परीक्षण के लिए हैदराबाद से तीन इंजीनियरों का दल आया हुआ है। इस दल के इंजीनियर एम परमानंद, बी रमेश तथा के साई कृष्णा द्वारा ईवीएम के परीक्षण का कार्य कराया जा रहा है।