पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिन में तेज धूप से राहत, रात में ठंड जारी

दिन में तेज धूप से राहत, रात में ठंड जारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता - रायसेन
मौसम में बदलाव का दौर जारी है। आसमान से बादलों का छंटना शुरू हो गया है। तापमान में आई गिरावट से अब वातावरण में ठिठुरन बढ़ गई है। सुबह के समय हल्का कोहरा छा रहा है। कोहरे के साथ ओस की बंूदे भी गिर रही हैं, जिससे वातावरण ठंडा बना हुआ है।
मंगलवार को कई दिन बाद निकली तेज धूप से लोगों ने राहत महसूस की। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक तापमान अभी और कम होगा। मौसम साफ रहने से लंबे समय बाद धूप खिली। रात का न्यूनतम तापमान ९ डिग्री दर्ज किया गया। दिन का तापमान २१ डिग्री हो गया। मंगलवार को धूप निकलने से फसलों को भी राहत मिली है।
कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस तोमर के मुताबिक कुछ दिन ऐसी ही धूप रहे तो सर्दी से कुम्हलाई फसलों को राहत मिल सकती है। मौसम साफ हुआ है लेकिन ठंड का असर बरकरार रहेगा। रात का तापमान और गिरेगा।




जनवरी २००३ में ३ डिग्री पर आ गया था पारा, इस साल ७ पर थमा

इस बार भी अच्छी ठंड है लेकिन पिछले साल के मुकाबले तापमान अधिक है। जनवरी 2013 में न्यूनतम तापमान ३ डिग्री तक पहुंचा था, लेकिन इस साल जनवरी माह में सबसे कम तापमान ७ डिग्री सेल्सियस रहा। इस तापमान से नीचे पारा नहीं गया है। दो दिन से शहर का तापमान ९ डिग्री के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग द्वारा आने वाले दिनों में तापमान मेें और गिरावट आने की बात कही जा रही है।

रायसेन। शहर में सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहा।

मौसम विभाग का मानना है कि तापमान में और आ सकती है गिरावट