पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुआवजा न मिलने से बढ़ीं मुश्किलें

मुआवजा न मिलने से बढ़ीं मुश्किलें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता - रायसेन
भारतीय किसान संघ के बैनर तले किसानों ने मंगलवार को कलेक्टर से भेंट कर ओलावृष्टि से नष्ट हुई फसलों का मुआवजा दिलाने के लिए ज्ञापन सौंपा है।
ज्ञापन में कहा गया है कि उदयपुरा क्षेत्र के ग्राम बौरास सहित एक दर्जन गांवों में आलावृष्टि से फसलों को क्षति पहुंची थी। इस क्षति का विधायक और कलेक्टर द्वारा निरीक्षण कर जायजा लिया गया था, लेकिन आज तक नुकसान के लिए किसी भी प्रकार की मुआवजा राशि की घोषणा नहीं हुई है, जिससे किसानों की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। ज्ञापन में मांग की गई है कि संपूर्ण फसलों का नुकसान एक जैसा ही माना जाए। किसानों का खाद-बीज और बैंकों से लिया ऋण माफ किया जाए। फसल बीमा का लाभ किसानों को दिलाया जाए। ओला प्रभावित किसानों को राशन उपलब्ध कराया जाए। किसानों को ३० हजार रुपए प्रति हेक्टेयर की दर से मुआवजा राशि दिलाई जाए।
ज्ञापन सौंपने वालों में संघ के जिला उपाध्यक्ष भवानी सिंह पटेल , केशव साहू, कृष्णपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह राजपूत, प्रमोद धाकड़, मेहरवान सिंह, प्रमोद चौहान, घनश्याम, राकेश कुमार, माधव लोधी, प्रदीप तिवारी, गोपाल सिंह सहित क्षेत्र के अन्य किसान शामिल थे।