पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वाद विवाद स्पर्धा में रखे तर्क

वाद-विवाद स्पर्धा में रखे तर्क

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायसेन. पाटनदेव स्थित बालक हायर सेकंडरी स्कूल में ५वीं अंतर विद्यालयीन प्रतियोगिता में कई स्कूलों के छात्रों ने भाग लिया। इस वर्ष वाद-विवाद का विषय ‘सख्त कानून बनाकर ही समाज को नशामुक्त किया जा सकता है’ था। इस स्पर्धा में पक्ष के प्रथम विजेता उत्कृष्ट विद्यालय के सुलेखा महावर, द्वितीय स्थान पर सेंट फ्रांसिस स्कूल के यशवर्धन सिंह, उत्कृष्ट विद्यालय से कुलदीप, तृतीय पाटनदेव बालक हायर सेकंडरी विद्यालय के विनय कुमार रहे। विपक्ष में प्रथम स्थान पर सेंट फ्रांसिस स्कूल की सोनाली यादव, द्वितीय उमावि के रामेश्वर, तृतीय गुरुकुल स्कूल की अंजली शर्मा रहीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधीकारी एसके त्रिपाठी, उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य आनंद शर्मा ने पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर स्कूलों के शिक्षक और छात्र मौजूद थे।