सड़क पर मिले ९वीं कक्षा के प्रश्न-पत्र
भास्कर न्यूज - अशोकनगर माध्यमिक शिक्षा मंडल की ९वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा के विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषय के प्रश्नपत्र सड़क पर पड़े मिले।
बहादुरपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात गश्त के दौरान पुलिस ने ओंडेर पुलिया के पास से तीन बंडल बरामद किए। ये पेपर मंडल की ओर से शिवपुरी और श्योपुर जिले को दिए गए थे। इनमें से विज्ञान विषय की २४ फरवरी २०१४ और सामाजिक विज्ञान विषय की १० मार्च २०१४ को होने वाली परीक्षा के प्रश्नपत्र रखे हुए थे। शिवपुरी जिले के बंडलों में से सामाजिक विज्ञान के पांच और विज्ञान के पेपर के तीन पैकेट कम मिले। बहादुरपुर थाना प्रभारी रमाकान्त भार्गव के अनुसार, इसकी सूचना शिक्षा विभाग के अधिकारियों को देकर जांच शुरू कर दी गई है।