प्रतिभाओं का किया अभिनंदन
नरसिंहगढ़ - शासकीय हाई स्कूल जामुनिया गोप चौहान में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का अभिनंदन गुरुवार को किया गया। इनमें सत्र 2012-13 में कक्षा 10 में 93 प्रतिशत अंकों के साथ अव्वल रहे और प्रदेश के सुपर 100 में चयनित स्कूल के छात्र सचिन चंद्रवंशी को प्राचार्य अगस्तुस लकड़ा ने 5 हजार की नकद राशि से पुरस्कृत किया। ग्राम पटेल रमेशचंद्र मंडलोई ने टॉप थ्री सचिन, अरुण और भूली बाई को पुरस्कृत किया।