पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लेखापाल को हटाया, 42 पंचायतों को नोटिस

लेखापाल को हटाया, 42 पंचायतों को नोटिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता - गुना
कम व्यय करने वाली पंचायतों पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। मनरेगा की समीक्षा बैठक में सीईओ ने उपयंत्री, सचिव एवं सहायक सचिव के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। दो लाख से कम व्यय करने वाली तीन दर्जन से अधिक पंचायतों से जवाब-तलब किया है। सीईओ शेखर वर्मा ने प्रत्येक पंचायत से जुड़े अमले से प्रगति देखी। इस दौरान कार्य में लापरवाही बरतने के मामले में जनपद गुना के लेखापाल ओपी शर्मा को हटा दिया गया है। उन्हें चांचौड़ा भेजा गया है। उनके स्थान पर आरोन की लेखापाल प्रतिभा दीक्षित को प्रभार सौंपा गया है। सीईओ ने बताया कि पंचायतों को 5 लाख रुपए तक के विकास कार्य कराने थे। लेकिन कार्य नहीं किया। इस वजह से रोजगार सहायक को हटाने, सचिव एवं उपयंत्री को निलंबित किया जाएगा। ऐसी सभी पंचायतों की जानकारी ली जा रही है। पहले उन्हें मौका दिया जा रहा है। अगर समय सीमा में कार्य नहीं किया तो कार्रवाई होगी। गुना जनपद की सबसे ज्यादा 40 से अधिक ऐसी पंचायतें हैं। जिनके प्रगति बेहद खराब है। इन सभी पंचायतों को नोटिस दिए जा रहे हैं।