पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खुद पर खर्च किए कंपनी के पैसे

खुद पर खर्च किए कंपनी के पैसे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता - गुना
मार्केटिंग कंपनी में कार्यरत रहने के दौरान सेल्समेन ने लाखों रुपए अपने ऊपर खर्च कर डाले। शिकायत सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अमानत में ख्यानत का मामला दर्ज किया।
कोतवाली थाना क्षेत्र के कार्यरत कंपनी पॉवर टेलीबेंचर प्राइवेट लिमिटेड अपना कारोबार कर रही थी। वर्ष 2010 में कंपनी ने यूपी के बांदा जिला निवासी धीरज पिता अमर सिंह चौहान को सेल्समेन के पद पर रखा था। कंपनी जिले में जनरल स्टोर एवं किराना स्टोर पर सामान सप्लाई करती थी। कंपनी ने धीरत सिंह को वसूली की जिम्मेदारी सौंपी थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक वसूली होने वाली रकम में से कुछ पैसे अपने पास रख लेता था। शेष रकम जमा करता था। जब 2014 में लेखा-जोखा मिलाया गया तो अंतर निकला। करीब 5 लाख रुपए से अधिक राशि में गड़बड़ी मिली। कंपनी में कार्यरत अंसार खान ने इसकी शिकायत थाने में की। इस वजह से उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया। आरोपी ने वर्ष 2010 से 2014 के बीच वसूली रकम में हेराफेरी की है।