- Hindi News
- मुनि को थूबोन जी आने के लिए किया निमंत्रित
मुनि को थूबोन जी आने के लिए किया निमंत्रित
श्रीफल भेंट कर थूबोन आने के लिए किया आमंत्रित
कार्यालय संवाददाता - अशोकनगर
थूबोन तीर्थ क्षेत्र कमेटी के तत्तवाधान में बजरंगगढ़ पहुंचकर मुनि सुधासागर महाराज ससंघ को श्रीफल भेंट किए एवं अतिशय क्षेत्र थूबोनजी आने का निवेदन करते हुए क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
थूबोन क्षेत्र कमेटी के प्रचार मंत्री विजय धुर्रा ने बताया कि कमेटी के अध्यक्ष सुमत अखाई महामंत्री राकेश कांसल और मंत्री विनोद मोदी के नेतृत्व में मुनिश्री ससंघ को थूबोनजी आने और वाचना करने के लिए श्रीफल भेंट किए। श्रीफल भेंट करने वालों में मनोज भैसरवास, विपिन सिंघई, महेश घमंडी, राजेश काका, अशोक टिंगू, पदम बांझल, विनोद बगुल्या, रोहित सिंघई, डा. पंकज, मनोज भोला सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। कमेटी द्वारा किए जा रहे कार्यों के साथ ही अतिशय क्षेत्र के अशोकनगर स्थित बाड़े के निर्माण के संबंध में भी पूज्यश्री को अवगत कराया।
इस मौके पर मुनिश्री ने कहा कि यह हमारे भाग्य हंै कि हमें तीर्थों के निकट रहने का अवसर मिल रहा है। वर्तमान समय स्वर्णकाल है जिसमें हम अपने देश, संस्कृति व धर्म के लिए कुछ अच्छे कार्य कर सकते हैं। हमे अपने देश और समाज व संस्कृति के लिए कुछ न कुछ योगदान अवश्य देना चाहिए। क्योंकि सुख, शांति समृद्धि के समय परोपकार के कार्य करने से पुण्य बढ़ते हैं। परोपकार के कोई न कोई कार्य गौसेवा, निर्धनों की सहायता, शिक्षा एवं स्वास्थ के लिए आय में से दान अवश्य देना चाहिए। यहीं पुण्य बढ़ाने के साधन हैं।