- Hindi News
- बड़ी हनुमानगढ़ी में होगी प्राण प्रतिष्ठा जलकलश यात्रा से होगी शुरुआत
बड़ी हनुमानगढ़ी में होगी प्राण प्रतिष्ठा जलकलश यात्रा से होगी शुरुआत
नरसिंहगढ़ - प्राचीन बड़ी हनुमानगढ़ी मंदिर में 9 से 13 फरवरी तक प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। मंदिर समिति से मिली जानकारी के मुताबिक मंदिर परिसर में बने मनकामनेश्वर महादेव और मनोकामनापूर्ण दुर्गा मंदिरों में नई प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा विधि-विधान से की जाएगी। प्रमुख कार्यक्रम 12 फरवरी को होगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर पिछले दिनों मंदिर परिसर में बैठक आयोजित की गई। आयोजन की शुरुआत 9 फरवरी को जलकलश यात्रा और मंडप प्रवेश से होगी।