- Hindi News
- उपपंजीयक की जांच कराने के लिए दिया आवेदन
उपपंजीयक की जांच कराने के लिए दिया आवेदन
कार्यालय संवाददाता - अशोकनगर
जिला उपपंजीयक सहकारी संस्था के समय पर ऑफिस नहीं आने सहित अन्य मामलों की शिकायत विगत दिनों कलेक्टर से ग्राम खैजराकला बृहता कृषि साख सहकारी संस्था की अध्यक्षा ने की है। कलेक्टर डा. गोयल को दिए आवेदन में संस्था की अध्यक्षा जिला उपपंजीयक पर आरोप लगाते हुए बताया कि प्राथमिक सेवा संस्था खैजराकला के समिति प्रबंधक एवं सेल्समेन के विरुद्ध १५ लिखित एवं मौखिक शिकायत की जा चुकी है लेकिन आज तक कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है। शिकायत में बताया गया कि ग्राम पंचायत सोनेरा का खाद्य सामग्री खेजरा कला के नाम से आवंटित है।
पिछले ८ महीनों से खैजरा में आवंटन नहीं पहुंचा जिसकी शिकायत उपपंजीयक और खाद्य अधिकारी को पूर्व में करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। आवेदन में जिला उपपंजीयक के खिलाफ भी कई गंभीर आरोप लगाकर कलेक्टर से मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।