- Hindi News
- ञ्चआश्वासन के बाद माने व्यापारी, फिर शुरू हो सका नीलामी का कामञ्च मंडी के लिए जगह की लंबे समय से चल
ञ्चआश्वासन के बाद माने व्यापारी, फिर शुरू हो सका नीलामी का कामञ्च मंडी के लिए जगह की लंबे समय से चली आ रही समस्या
कार्यालय संवाददाता - आष्टा
बुधवार को फल व सब्जी मंडी एसोसिएशन के व्यापारियों ने मंडी के लिए जगह नहीं दिए जाने के विरोध में नीलामी को शुरू नहीं किया। किसानों को काफी फजीहत का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद कृषि मंडी अध्यक्ष व सचिव के आश्वासन पर नीलामी शुरू कराई गई।
गौरतलब है कि नगर की सब्जी मंडी में स्थान की कमी के कारण व्यापारियों के अलावा किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह समस्या पिछले कई सालों से बनी होने के बाद भी मंडी बोर्ड तथा प्रशासन इसे हल नहीं कर सका है। इस कारण सब्जी मंडी में किसानों की उपज का नीलामी कार्य सड़क पर ही किया जाता है। इससे पुराना दशहरा मैदान व अदालत मार्ग पर सुबह से लेकर दोपहर तक जाम लगा रहता है।
इससे लोगों व छात्राओं को भी काफी दिक्कत उठाना पड़ती है। इस कारण कई बार सब्जी व्यापारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल तक की है, लेकिन उसके बाद भी आश्वासन देकर हड़ताल तो समाप्त करा दी जाती है लेकिन सुधार नहीं किया जाता है। प्रशासन ने इतना समाधान जरूर किया था कि सड़क के स्थान पर पास लगे मार्केटिंग सोसायटी के प्रांगण को अस्थाई तौर पर नीलामी कार्य के लिए व्यवस्था की थी। मार्केटिंग प्रांगण मावठे की बारिश होने के कारण पूरी तरह से कीचड़ में तब्दील हो गया है। इस कारण वहां पर उपज की नीलामी नहीं हो पा रही है।
॥सब्जी मंडी के स्थान के लिए कलेक्टर से चर्चा की जाएगी। व्यापारियों को १५ फरवरी का समय दिया गया है।
रंजीत सिंह गुणवान, विधायक
टैक्स चुकाने के बाद भी नहीं मिलती मंडी में सुविधा
फल सब्जी मंडी व्यापारी संघ अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाह ने बताया कि लाइसेंस धारी सब्जी व्यापारी मंडी बोर्ड को टैक्स भी जमा करते हैं। उसके बाद भी व्यवस्था के नाम पर कुछ नहीं है। इस संबंध में व्यापारियों ने पूर्व में भी मंडी बोर्ड, प्रशासन को अवगत कराया था, लेकिन आज तक आश्वसन ही व्यापारियों को दिया गया है। व्यापारियों का यही रोष है कि यदि टैक्स पूरा वसूल किया जाता है तो फिर सुविधा भी मिलना चाहिए।
दोपहर बाद शुरू हो सकी नीलामी
विधायक के आश्वासन के बाद व्यापारियों ने दोपहर १२ बजे नीलामी कार्य शुरू किया। इस बीच किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। झरखेड़ी के जीवन सिंह मालवीय, लसूडिय़ा के लक्ष्मण सिंह ने बताया कि बुधवार का बाजार होने के कारण सुबह ६ बजे से उपज लेकर मंडी पहुंच गए थे, लेकिन नीलामी नहीं होने से बाजार का भी काम नहीं हो सका। उल्लेखनीय है कि सब्जी मंडी में नीलामी को लेकर पहले भी कई बार विवाद की स्थिति बन चुकी है। व्यापारी पहले भी जोरदार विरोध जता चुके हैं। हर बार अधिकारी और जनप्रतिनिधि व्यापारियों को मात्र आश्वासन देकर ही इस मामले को टालते चले आ रहे हैं।
मौके पर पहुंचे अधिकारी
व्यापारियों के हंगामे के चलते तहसीलदार अलका तथा टीआई अनिल त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर व्यापारियों को समझाया, लेकिन फिर भी व्यापारी नहीं माने। इसके बाद विधायक रंजीत सिंह गुणवान मौके पर पहुंचे। व्यापारियों ने श्री गुणवान से मांग की है कि सब्जी मंडी के लिए जगह जीन वाली दरगाह या कृषि उपज मंडी के पीछे दी जाए। इस पर विधायक श्री गुणवान ने १५ फरवरी तक समस्या हल करने का आश्वासन दिया। वहीं व्यापारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि १५ फरवरी तक मांगे पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन किया जाएगा।
व्यापारियों ने की नीलामी बंद
उपज की नीलामी मार्केटिंग प्रांगण में नहीं होने के कारण सड़क पर की जा रही है। इससे व्यापारियों के साथ किसानों को समस्या आ रही है। इससे गुस्साए सब्जी व्यापारियों ने नीलामी कार्य बुधवार को बंद कर दिया। फल व सब्जी एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाह ने बताया कि मंडी बोर्ड व प्रशासन द्वारा सब्जी मंडी के लिए स्थान नहीं दिया जा रहा है। इस कारण सड़क पर ही नीलामी का काम करना पड़ रहा है। इससे विवाद की स्थिति बन रही है।
विधायक को बुलाने पर अड़े व्यापारी
सब्जी उपज नीलामी बंद करने की सूचना मिलने पर कृषि उपज मंडी सचिव आनंद मोहन व्यास नीलामी कार्य शुरू कराने पहुंचे तो व्यापारियों ने नीलामी शुरू करने से मना कर दिया। व्यापारियों का कहना था कि जब तक विधायक रंजीत सिंह गुणवान आकर हमारी समस्या का समाधान नहीं करते, नीलामी कार्य बंद रहेगा। वहीं कृषि उपज मंडी अध्यक्ष धरम सिंह आर्य भी पहुंचे, लेकिन व्यापारी अपनी मांग पर अड़े रहे। इस दौरान व्यापारी नारेबाजी करते रहे।
आष्टा। नगर की सब्जी मंडी की आवक व नीलामी सड़क पर ही होती है जिससे नागरिको के अलावा किसानों व व्यापारियों को परेशानी होती है
व्यापारियों ने रोकी नीलामी
हालात - दोपहर बाद शुरू हो सका नीलामी कार्य, किसानों को हुई परेशानी