समस्याओं को लेकर दिया ज्ञापन
कार्यालय संवाददाता - आष्टा
विकासखंड के गांव देवली व कैलापानी के लोगों को आज भी कई मूलभूत सुविधाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। इससे उन्हें परेशानी उठाना पड़ रही है। इसके लिए दोनों गांवों के लोग कई बार प्रशासन को भी आवेदन दे चुके हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
अब फिर से इस संबंध में प्रशासन को ज्ञापन दिया है जिसमें समस्या का समाधान कराने की मांग की गई है। आवेदन में गांव देवली व कैलापानी के लोगों ने बताया कि खाचरोद बिजली सब डिवीजन कार्यालय में कैलापानी के अलावा देवली गांव के 41 किसानों ने बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन दिया था।
काटना पड़ते हैं चक्कर
इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। बार-बार बिजली कंपनी के चक्कर काटना पड़ते हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो पाती है। कुओं पर बिजली नहीं होने से परेशानी हो रही है।
पढ़ाई में परेशानी
बच्चों को भी रात के समय पढ़ाई करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए बिजली कनेक्शन दिलवाया जाए, जिससे परेशानी से निजात मिले।
ज्ञापन देने वालों में गेंदालाल, नाथूराम, रामेश्वर पडिय़ार, हेमराज, पदम सिंह, ध्यान सिंह, राय सिंह, नर्बत सिंह, गोविंद, कमल सिंह, लखन सिंह, गुलाब बाई, धापू बाई, रेशम बाई हैं।
आष्टा. देवली व कैलापानी गांव के लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन दिया।