कल डॉक्टर्स रहेंगे अवकाश पर
कार्यालय संवाददाता - सीहोर
लखनादौन में पुलिस द्वारा मेडिकल स्टाफ के विरुद्ध की गई कार्रवाई के विरोध में जिले के सरकारी डॉक्टर शुक्रवार को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। सामूहिक अवकाश के लिए बुधवार को डॉक्टरों ने अपने आवेदन सीएमएचओ और सिविल सर्जन को भेज दिए।
चिकित्सा अधिकारी संघ के डॉ. नितिन पटेल के अनुसार लखनादौन में मेडिकल स्टॉफ पर भीड़ के दबाव में आकर पुलिस ने कार्रवाई की है। इसके विरोध में जिले से जिलेभर के डॉक्टरों सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी भी अवकाश पर रहेंगे। इस फैसले को सभी कर्मचारी संगठनों से समर्थन मिल रहा है।डॉक्टरों की हड़ताल के कारण इलाज के कारण आने वाले मरीजों को परेशान होना पड़ेगा। सीएमएचओ डॉ. आरसी गुप्ता ने बताया कि व्यवस्था बनाए रखने के लिए इमरजेंसी में डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई जाएगी। वहीं अन्य स्टॉफ की भी पूर्ति की जाएगी।