अज्ञात कारण से दर्जनों मवेशियों की मौत
ञ्च ग्वालटोली और मंडी क्षेत्र में मिले मवेशियों के कई शव
कार्यालय संवाददाता - सीहोर
मंगलवार रात के समय ग्वालटोली और मंडी क्षेत्र में करीब 50 मवेशियों के शव मिले। इतनी संख्या में इन मवेशियों की मौत कैसे हुई, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। करीब एक दर्जन मवेशियों का पीएम भी किया गया। रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में खुलासा हो सकेगा।
मंगलवार देर रात को ही ग्वालटोली और मंडी रेस्ट हाउस के आसपास क्षेत्र में मवेशियों के मृत पड़े होने की सूचना नगर पालिका को मिली थी। नगर पालिका के दीपक देवगड़े ने बताया कि अमले ने रात के समय ही मवेशियों को उठाने का काम शुरू कर दिया था। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। लेकिन इतनी संख्या में मवेशी कैसे मरे, यह कोई नहीं जानता। छोटी ग्वालटोली निवासी दिनेश यादव ने बताया कि उसके दो बैल मर गए हैं। मंडी के पास जो अनाज और कचरा फेंका जाता है उसे खाने से इन मवेशियों की मौत हुई। इसी तरह रघुवीर यादव छोटी ग्वालटोली के दो बैल, शंकर यादव की एक गाय, रतन यादव के दो बैल मृत अवस्था में मिले।
हैरत में पड़ गए मवेशी पालक: बुधवार को सुबह के समय जब लोगों ने अपने मवेशियों को इधर-उधर मृत अवस्था में देखा तो वह हैरत में पड़ गए।