कोलकाता में खेलकर लौटा आसिम खान
सिरोंज। शालेय स्तरीय फुटबाल स्पर्धा में सहभागिता कर लौटे निर्मला कान्वेंट स्कूल के छात्र आसिम खान का स्कूल प्रबंधन द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। आसिम के कोच रफतउल्ला खां ने बताया कि कलकत्ता प्रतियोगिता में शामिल होने वाला जिले का एकमात्र छात्र था। कक्षा आठ के छात्र आसिम ने 16 से 22 जनवरी के बीच प्रतियोगिता में प्रदेश की ओर से खेलते हुए गोवा, छत्तीसगढ़ एवं पश्चिम बंगाल के खिलाफ मैच खेले। वापसी पर फादर एंटो एवं प्राचार्य सिस्टर दाना ने आसिम की सफलता को अन्य खिलाडिय़ों के प्रेरणास्पद बताया।