- Hindi News
- विमान में सवार होकर शहर में निकले श्रीजी
विमान में सवार होकर शहर में निकले श्रीजी
निज संवाददाता - सिरोंज
सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा बुधवार को शहर में वार्षिक विमानोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान शहर भर में अहिंसा परमोधर्म के जयकारे गूंजते रहे। उत्सव में जैन मुनित्रय के साथ ही बड़ी संख्या में आसपास के जैन बंधु भी शामिल हुए। गुरुवार को नसिया जी पर फूलमाल उत्सव का आयोजन किया जाएगा।
जैन मुनि प्रशांत सागर, निर्वेग सागर तथा पद्म सागर महाराज के सिरोंज प्रवास के बाद से ही सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा वार्षिक विमानोत्सव की तैयारियां व्यापक स्तर पर की जा रही थी। गुरुवार दोपहर दो बजे से विमानोत्सव की शुरूआत हुई। विमानोत्सव पर निकली शोभायात्रा की अगवानी गजरथ का चित्र प्रदर्शित कर रहे हाथी की मूर्ति तथा काष्ठ के ख्ंाभे से की जा रही थी।
सबसे आगे चल रहे डीजे से सुमधुर जैन भजन सम्पूर्ण माहौल को धर्ममय बना रहे थे। इसके उपरांत दिगंबर जैन समाज तथा तारण समाज के प्रमुख सदस्य घोड़ों पर सवार होकर ध्वज ध्वजा लेकर चल रहे थे। समाज द्वारा संचालित पाठशाला की छात्राएं अपने हाथों में थामी तख्तियों के माध्यम से बेटी बचाओ और जल संरक्षण का संदेश दे रही थी।
वहीं सर्वोदय महिला मंडल के बैनर तले चल रही समाज की सैकड़ों महिलाएं एवं युवतियां जैन धर्म के जयकारे लगाते हुए चल रही थी। दिगंबर जैन नवयुवक मंडल एवं जागृति मंडल के सदस्यों द्वारा दिव्य घोष के माध्यम से सुमधुर वादन किया जा रहा था। यात्रा में शामिल तारण समाज के सदस्यों द्वारा कंधों पर सवार पालकी में प्रमुख ग्रंथ सुशोभित किए गए थे।
वहीं सबसे अंत में चल रही चंादी की पालकी में श्रीजी की प्रतिमा को स्थापित किया गया था। पालकी, विमान में स्थापित श्रीजी एवं धर्मग्रंथों के साथ ही विमान यात्रा में शामिल मुनि प्रशांत सागर, निर्वेग सागर तथा पद्म सागर की श्रद्धालुओं द्वारा पग-पग पर आरती उतारकर जोरदार जयकारों के साथ चरण वंदना की गई।
उत्सव में शामिल होने के लिए आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में जैन श्रद्धालु सिरोंज आए थे। शोभायात्रा में शामिल होने के उद्देश्य से शहर में दोपहर तक जैन प्रतिष्ठान भी बंद रहे।
गुरुवारीय साप्ताहिक संकीर्तन आज
विदिशा। श्रीद्वारिकाधीश मंदिर प्रांगण स्थित श्रद्धा और आस्था के केंद्र बाबा श्रीरामदेव के दरबार में गरुुवारीय साप्ताहिक संकीर्तन गुरुवार को होगा। इस अवसर पर बाबा का दरबार भी आयोजित किया जाएगा। आर्तजन अपनी अर्जी बाबा श्रीरामदेव के चरणों अर्पित करेंगे। यहां द्वारिकाधीशजी की अष्टभ्याम सेवा होती है, वही बाबा श्रीरामदेव की आराधना होती है। दोपहर राजभोग के उपरांत एवं रात में भक्त जन बाबा साहब का सानिध्य प्राप्त कर सकेंगे।
जैन तीर्थ नसियाजी पर हुआ समापन
शहर के चंद्रप्रभु जिनालय से शुरू हुई विमानोत्सव की यह शोभायात्रा बड़ा जैन मंदिर, पचखनी मंदिर, टोरी मंदिर तथा हाजीपुर स्थित जिनालय से होती हुई छतरी चौराहा पहुंची। यहां से यह शोभायात्रा करीब पांच किलोमीटर का मार्ग तय कर आरोन रोड पर स्थित प्रमुख जैन तीर्थ नसिया पर पहुंची। श्रीजी को यहां पर विश्राम दिया गया। जैन तीर्थ पर गुरुवार को फूलमाल उत्सव का आयोजन किया जाएगा। यहां पर दिन भर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
आयोजन - सकल दिगंबर जैन समाज ने उल्लास से मनाया वार्षिक विमानोत्सव
ञ्चजैन तीर्थ नसियाजी में आज होगा फूलमाल उत्सव
सिरोंज। सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा बुधवार को शहर के मुख्य मार्गों से श्रीजी की शोभायात्रा निकाली गई।
सिरोंज। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में शामिल हुए जैन समाज के पुरुष-महिलाएं।