- Hindi News
- प्रशिक्षण शिविर में बता रहे अध्यापन के तरीके
प्रशिक्षण शिविर में बता रहे अध्यापन के तरीके
सिरोंज। रावजी पथ स्थित कन्या हायर सेकंडरी स्कूल में पांच दिवसीय आवश्यकता आधारित सेवाकालीन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में मास्टर ट्रेनरों द्वारा प्राथमिक शाला के शिक्षकों को हिन्दी और पर्यावरण विषय के अध्यापन संबंधी जानकारी प्रदान की जा रही है। मास्टर ट्रेनर नरेन्द सिंह सेंगर, मथरालाल मालवीय एवं मेघा मैथिल द्वारा हिन्दी एवं उमेश शर्मा तथा अनुराधा श्रीवास्तव द्वारा पर्यावरण का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बुधवार को शिविर स्थल पर डाइट की टीम भी पहुंची। डाइट के शिक्षक बलवीरसिंह रघुवंशी ने भी महत्वपूर्ण जानकारी शिक्षकों को दी। इस शिविर में वर्ष 2013 में पदस्थ हुई संविदा शिक्षक द्वारा सहायक अध्यापकों को प्रशिक्षण दिया जाना चर्चा का विषय बना हुआ है।
सिरोंज। मास्टर ट्रेनरों द्वारा शिक्षकों को सेवाकालीन प्रशिक्षण दिया गया।