पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोलकाता से खेलकर लौटा आसिम

कोलकाता से खेलकर लौटा आसिम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरोंज। शालेय स्तरीय फुटबाल स्पर्धा में सहभागिता कर लौटे निर्मला कान्वेंट स्कूल के छात्र आसिम खान का स्कूल प्रबंधन द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। आसिम के कोच रफतउल्लाखां ने बताया कि कलकत्ता प्रतियोगिता में शामिल होने वाला जिले का एकमात्र छात्र था। कक्षा आठ के छात्र आसिम ने 16 से 22 जनवरी के बीच प्रतियोगिता में प्रदेश की ओर से खेलते हुए गोवा, छत्तीसगढ़ एवं पश्चिम बंगाल के खिलाफमैच खेले। वापसी पर फादर एंटो एवं प्राचार्य सिस्टर दाना ने आसिम की सफलता को अन्य खिलाडियों के प्रेरणास्पद बताते हुए आसिम से सीख लेने की बात कही।




आसिम खॉन