पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घर घर जाकर मांगेंगे भाजपा के लिए वोट

घर-घर जाकर मांगेंगे भाजपा के लिए वोट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निज संवाददाता - सिरोंज
मोदी फार सीएम, स्टेच्यू आफ यूनिटी अभियान को लेकर भाजपा नगर और ग्रामीण मंडल की बैठक बुधवार को सिरोंज में हुई। बैठक में कार्यकर्ताओं को अभियान का दायित्व प्रदान करने के साथ ही घर-घर जाकर लोगों से वोट और नोट मांगने का लक्ष्य तय किया गया।
बैठक का शुभारंभ जिलाध्यक्ष तोरनसिंह दांगी, पूर्व जिलाध्यक्ष उमाकांत शर्मा, जिला महामंत्री श्यामसुंदर शर्मा एवं संतोष चौरे ने किया। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष उमाकांत शर्मा ने भाजपा संगठन द्वारा तय किए गए मोदी फार सीएम स्टेच्यू आफयूनिटी अभियान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अभियान के लिए राष्ट्रीय संगठन द्वारा तय योजना की जानकारी कार्यकर्ताओं को दी।
भाजपा जिलाध्यक्ष तोरनसिंह दांगी ने बताया कि अभियान के तहत प्रत्येक पंचायत में समिति बनाकर घर-घर जाकर आम जनता को अभियान से जोड़ा जाएगा।
अभियान के तहत कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर पहुंचकर स्टेच्यू और यूनिटी के लिए किसानों से कृषि यंत्र, नोट एवं मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा के लिए वोट की अपील की जाएगी।
नगर मंडल अध्यक्ष रमेश यादव ने बताया कि अभियान के दौरान ही 31 जनवरी को शहर के मुख्य बाजार में पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा के नेतृत्व में जनसम्पर्क किया जाएगा। इसमें प्रत्येक दुकान और घर पर पहुंचकर एक वोट और एक नोट भाजपा को देने की अपील की जाएगी।
बैठक को भाजपा नेता श्यामसुंदर शर्मा, संतोष चौरे तथा कैलाश शर्मा ने भी संबोधित किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को आवश्यक दायित्व भी प्रदान किए गए।
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष हमीरसिंह यादव, नपाध्यक्ष राजेन्द्र गर्ग, फूलसिंह दांगी, भैरोसिंह कुर्मी, हरिबाबू भार्गव, शिवकुमार भार्गव, संजीव भार्गव, राजू शर्मा, बलवीरसिंह, भागीरथ कुर्मी तथा पारस तारण के साथ ही बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल थे।




सिरोंज। बैठक को उमाकांत शर्मा ने संबोधित किया।