पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भोपाल और खुरई के बीच होगा फाइनल

भोपाल और खुरई के बीच होगा फाइनल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विदिशा। बेतवा ट्राफी के तीसरे दिन जैन कॉलेज के मैदान में खेले गए फुटबाल सेमीफाइनल मैचों में विदिशा और गुना को हार का सामना करना पड़ा। पहला मैच भोपाल और गुना के बीच हुआ। भोपाल ने गुना को २-० से हराया। इस मैच के पहले भाजपा नेता रामनारायण विश्वकर्मा और यतींद्र बहुगुणा ने खिलाडिय़ों का परिचय प्राप्त किया। दूसरा सेमीफाइनल मैच विदिशा और खुरई के बीच खेला गया। खुरई ने भी विदिशा को २-० से हराया। इस मैच के पहले नपाध्यक्ष ज्योति शाह और धमेंद्र ठाकुर ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया।
आज फायनल मैच - जैन कॉलेज के मैदान पर गुरुवार दोपहर ३ बजे से मैच का फायनल खेला जाएगा। इस मौके पर सांसद चौधरी मुनव्वर सलीम, मुकेश टंडन आदि मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे।



विदिशा। गोल का प्रयास करते खिलाड़ी।