पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पाठशाला के शुभारंभ पर भागवत कथा कल से

पाठशाला के शुभारंभ पर भागवत कथा कल से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता - गंजबासौदा
जगन्नाथ बाबा के पुण्य स्मरण में गोशाला एवं संस्कृत पाठशाला का शुभारंभ अंतरराष्ट्रीय संत रामकमलदास महाराज द्वारा किया जा रहा है। 31 जनवरी से 14 फरवरी तक चलने वाले आयोजन में लक्ष्मीनारायण यज्ञ एवं १५ दिवसीय भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए यज्ञ शाला का निर्माण काशी के कुशल कारीगरों द्वारा किया जा रहा है। पंचकुंडीय इस यज्ञ में ३१ यजमान प्रतिदिन आहुतियां देंगे।
भागवत कथा की शोभा यात्रा ३१ जनवरी को नौलखी मंदिर से निकाली जाएगी। इसके लिए व्यापक तैयारियां वेदांत आश्रम द्वारा की जा रही हैं। शोभायात्रा में ८ घोड़े, बग्घी, हाथी और कई आकर्षक झांकियों सहित भजन कीर्तन मंडलियां निकलेंगी। इस आयोजन में अयोध्या के प्रसिद्ध संत नृत्य गोपाल दास महाराज काशी के संतोषदास, बालकदास महाराज, मथुरा वृंदावन के फूलदोल बिहारी दास, राजकोट के जमुनादास महाराज सहित संत महात्माओं का आगमन भी जीवाजीपुर में प्रारंभ हो गया है।आयोजन के लिए नि
:शुल्क बसों की व्यवस्था की जा रही है।



पालकी में निकले कृष्ण कन्हैया

गंजबासौदा। मुरली मनोहर मंदिर सदर बाजार में चल रही भगवान श्री कृष्ण की बाल लीला के अंतर्गत बुधवार को श्री कृष्ण की शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मंदिर से निकाली गई यह यात्रा जब पालकी के बीच निकली तो उसे सदर बाजार, गांधी चौक, सिख मोहल्ला, चाचा वाली गली से ले जाया गया। जहां जगह-जगह नागरिकों ने भगवान श्री कृष्ण की आरती उतारी और पूजन की। बाद में यह यात्रा मंदिर पर समाप्त हुई। जहां कृष्ण की अन्य लीलाओं का मंचन पंडित मुरली महाराज द्वारा कराया गया। इस कार्यक्रम में जहां महिलाओं ने विभिन्न भजनों की प्रस्तुतियां दी, वहीं पुरुषों ने भी अपना सहयोग प्रदान किया।

मुरली मनोहर मंदिर सदर बाजार से भगवान श्रीकृष्ण की शोभायात्रा निकाली गई

गंजबासौदा। भगवान कृष्ण की बारात गाजे-बाजे के साथ मुरली मनोहर मंदिर से निकली।