पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सात मुख्य सड़कों का विस्तार अटका

सात मुख्य सड़कों का विस्तार अटका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता - गंजबासौदा
पठारी, बासौदा, गुलाबगंज तहसीलों को जोडऩे वाले सात मार्गों का उन्नयन अधर में होने के कारण तीनों तहसीलों से जुड़े नागरिक और ग्रामीण काफी परेशान है। सात में से चार मार्गों का उन्नयन करने की घोषणा मुख्यमंत्री भी कर चुके हैं, लेकिन इन मार्गों को बजट में शामिल न किए जाने से इनका निर्माण अधर में अटका हुआ है। ये सात मार्ग इसलिए भी बेहद महत्वपूर्ण है क्योकि इन्हीं के माध्यम से तहसील के नागरिकों का आपस में संपर्क बना हुआ है। तहसील मुख्यालय पठारी का सारा आवागमन सड़कों पर ही निर्भर
है। सड़कों के बिना नागरिकों का सफर और व्यापार दोनों ही संभव नहीं है। लोक निर्माण विभाग का सड़क मार्गों के प्रति
उदासीन बने रहने से तहसीलों की प्रगति प्रभावित हो रहीं है।
सभी मार्गों की हालत खराब
पठारी, बासौदा ,गुलाबगंज तहसीलों को जोडऩे वाले जनपद के सभी मार्गों की हालत एकदम खस्ता है। इसके चलते ग्रामीण और व्यापारी परेशान है। पठारी और गुलाबगंज के व्यापारी और किसान नगर की मंडी और बाजार से जुड़े हुए हैं। प्रतिदिन हजारों रुपए की सामग्री दोनों तहसीलों के व्यापारियों तक सड़क मार्ग से पहुंचती है। मार्गों की हालत खस्ता होने से वाहन चालक आधे घंटे का सफर दोगुने समय में तय कर पाते हैं। इससे भाड़ा निर्धारित से अधिक देना पड़ता है। इसका प्रभाव नागरिकों पर पड़ रहा है।
भेजे गए प्रस्ताव
॥सभी जिला मार्गों को टू-लेन मार्ग में बदलने का प्रयास चल रहा है। कुछ मार्गों के प्रस्ताव शासन को भेजे जा चुके हैं। शेष को भेजने की तैयारी है।
संजय खांडे, ईई लोनिवि विदिशा




बासौदा- कुआंखेड़ी मार्ग को प्राथमिकता

बासौदा-कुआंखेड़ी मार्ग 30 किलोमीटर लंबा होने के साथ जिले सहित दो तहसीलों को जोडऩे वाला कम दूरी, कम लागत का मार्ग है। दो पुलियों के अतिरिक्त इस रोड पर कोई बड़ा पुल नहीं है। गुलाबगंज में रेलवे का ओवरब्रिज बनाने की चर्चा लोक निर्माण विभाग और रेलवे के बीच चल रही है। मुख्यमंत्री भी मार्ग निर्माण की घोषणा कर चुके हैं। इससे शासन स्तर पर निर्माण को प्राथमिकता मिल सकती है।

ये मार्ग हैं अधर में

कुल्हार-पठारी, उदयपुर-भालबामौरा, उदयपुर-घटेरा, त्योंदा-पठारी, मंडी बामौरा-कुरवाई, पठारी-खुरई, बासौदा-गुलाबगंज मार्ग जिले को एक सूत्र में पिरोने का काम तो करते ही है व्यवसाय की भी प्रमुख धुरी है। वर्तमान में जो जिला मार्ग है उनकी हालत जर्जर है। यातायात के दबाव को देखते हुए इन मार्गो को डेढ़ लेन में तब्दील किया जाना आवश्यक है। सभी मार्ग पठारी, बासौदा, त्योंदा और गुलाबगंज तहसीलों को जोडऩे वाले हैं।



समस्या - मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी बजट में नहीं किया गया शामिल

ञ्चजिले की सभी तहसीलों को जोड़ते हैं ये प्रमुख मार्ग

मुख्यमंत्री कर चुके हैं तीन सड़कों की घोषणा

उदयपुर-पठारी, पठारी-खुरई और कुआंखेड़ी-बासौदा मार्गों को टू-लेन बनाने की घोषणा कर चुके हंै। घोषित इन मार्गों के प्रस्ताव लोक निर्माण विभाग द्वारा तैयार कर शासन स्तर पर भेजा जा चुका है लेकिन यह मार्ग बजट में शामिल नहीं हो पाए हैं। सूत्रों की माने तो यह मार्ग आने वाले बजट में शामिल हो सकते हैं।



गंजबासौदा।गुलाबगंज मार्ग में लगे पैबंद आवागमन में वाहनों को परेशानी का कारण बन रहे हैं।

गंजबासौदा। गुलाबगंज मार्ग में डामर गायब।