व्यवस्थाएं सुधारने की मांग
कार्यालय संवाददाता - गंजबासौदा
आम आदमी पार्टी ने बुधवार को एसडीएम ओपी श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपते हुए अपनी समस्याएं बताई।
कार्यकर्ताओं ने कहा की शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब वर्ग के कई परिवारों के पास राशन कार्ड नहीं है । इस कारण शासन की कई योजनाओं का लाभ उन्हें नहीं मिल रहा है। किसी भी योजना में सबसे पहले जरूरी दस्तावेजों में राशन कार्ड मांगा जा रहा है। इसी प्रकार वार्ड क्रमांक सात में जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण वार्डवासी परेशान है। इस संबंध में कई बार ज्ञापन सौंपे गए लेकिन इन समस्याओं पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस कारण यह समस्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। जल निकासी की पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण बारिश के समय वार्डवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ज्ञापन देने वालों में संजीव रघुवंशी ,अजय तिवारी ,सुनील पटवा ,राहुल ,महेन्द्र रघुवंशी,जगदीश प्रसाद नरवरिया ,जितेन्द्र रघुवंशी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
ञ्चज्ञापन में राशन कार्ड बनाने की मांग
गंजबासौदा। समस्याओं को लेकर आम पार्टी ने दिया ज्ञापन।