पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जंगल को काटकर बना रहे खेत

जंगल को काटकर बना रहे खेत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायसेन - वन अमले की उदासीनता से बर्नी मानपुर के जंगल को काटकर खेत में तब्दील करने का प्रयास चल रहा है। अब तक करीब १०० एकड़ के जंगल को काटकर खेत में तब्दील कर दिया गया है। इसके बाद भी वन अमले द्वारा वहां पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे जंगल काटने वाले लोगों के हौसले बुलंद बने हुए हैं।
वन परिक्षेत्र रायसेन पूर्व स्थित बर्नी मानपुर पी-एफ 63, 64 एवं 58 में पेड़ों को काटकर खेत बनाए जा रहे हैं। इसकी जानकारी वन अमले को भी है। इसके बाद भी उनके द्वारा जंगल को कटने से बचाने की दिशा में कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हंै। रसूखदारों के साथ वन अमले के मिले होने की बात ग्रामीणों द्वारा कही जा रही है।
कई रसूखदारों ने वन भूमि पर इस बार फसल की बोवनी तक कर दी है। इसकी जानकारी वन अमले को भी है।




होगी कार्रवाई

॥वन परिक्षेत्र रायसेन पूर्व स्थित बर्नी मानपुर के जंगल में कटाई की उन्हें जानकारी नहीं है। यदि जंगल को काटकर खेत बनाने का प्रयास हो रहा है तो उडऩदस्ते को मौके पर भेज कर कार्रवाई की जाएगी।

महेंद्र यादवेदु, सीसीएफ भोपाल वृत्त

रायसेन। बर्नी मानपुर के जंगल में इस तरह पेड़ों को काटकर ठूंठ में तब्दील कर दिया गया है।

वन विभाग का अमला नहीं दे रहा ध्यान