- Hindi News
- सामान्य ज्ञान परीक्षा में 411 विद्यार्थी शामिल
सामान्य ज्ञान परीक्षा में 411 विद्यार्थी शामिल
निज संवाददाता - बेगमगंज
स्वामी विवेकांनद कंप्यूटर महाविद्यालय में युवा सप्ताह के अन्तर्गत बुधवार को कक्षा 12 के विद्यार्थियों के बीच सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें 11 स्कूलों के 411 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए।
शामिल होने वाले स्कूलों में सेंट थामस कान्वेंट ,सरस्वती विद्या मंदिर महर्षि कान्वेंट आदर्श, नेहरू पब्लिक, एमएलबी गल्र्स स्कूल, उत्कृष्ट विद्यालय, एचपी पब्लिक, शासकीय हायर सेकंडरी सुल्तानगंज, हरदौट, हैदरगढ़ स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
युवा सप्ताह के तहत आयोजित कार्यक्रम के आयोजक रजनीश नेमा ने बताया कि युवा सप्ताह के तहत गुरुवार सुबह दस से 11 बजे तक रंगोली प्रतियोगिता एवं दोपहर 12 से 2 बजे तक तत्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
युवा सप्ताह के तहत आयोजित हुई स्पर्धा