पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजली की नई लाइन से लोग हो रहे परेशान

बिजली की नई लाइन से लोग हो रहे परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता - गंजबासौदा
शहर में विद्युत कार्य का नवीनीकरण कर बिछाई गई सप्लाई लाइन नागरिकों के लिए समस्या बनी हुई है। सप्लाई लाइन के आए दिन खराब होने के साथ लाइन को डालते समय सुरक्षा का बिल्कुल भी ध्यान नहीं रखा गया। इस कारण कुछ महीनों में ही लाइन मकानों के छज्जों तक झुक गई है।
इसी प्रकार वार्ड क्रमांक १० में नई सप्लाई लाइन को बिछाए हुए तीन महीने ही हुए लेकिन इस बीच कई बार सप्लाई लाइन खराब हो चुकी है। वार्ड की राजबाई ने बताया कि आए दिन नई सप्लाई लाइन के लिए लगाए गए पैनल धू-धू कर जल जाते हंै तो कभी सप्लाई लाइन में ही फाल्ट आ जाता है। वार्डवासी प्रीतम अहिरवार ने बताया कि विद्युत पोलों पर सप्लाई लाइन को व्यवस्थित नहीं किया गया ।
तार भी खुले है इस कारण शार्ट सर्किट के कारण वार्ड की विद्युत सप्लाई बंद रहती है। तीन दिन पहले भी लाइन में फाल्ट आ जाने से वार्ड की विद्युत सप्लाई बंद हो गई थी। कई घंटों की मशक्कत के बाद सुधार कार्य किया गया।



गलत फिटिंग के कारण नीचे झुक गए हैं तार