पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रस्तुतियों को दर्शकों ने सराहा

प्रस्तुतियों को दर्शकों ने सराहा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंजबासौदा - लाल पठार स्थित इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियां छात्र-छात्राओं ने दी। इनमें विभिन्न प्रदेशों में होने वाले लोक नृत्य आकर्षण का केंद्र थे। इन प्रस्तुतियों की दर्शकों ने तालियां बजाकर प्रशंसा की।
कार्यक्रम के माध्यम से मोबाइल द्वारा होने वाले साइड इफेक्ट पर जन जागरण किया गया। इसके साथ ही गुजराती, पंजाबी संस्कृति पर आधारित लोक नृत्यों की प्रस्तुति की गई। कथक नृत्य की आकर्षक प्र्रस्तुति दी गई। इन कार्यक्रमों में भारतीय संस्कृति की झलक भी देखने मिली। कार्यक्रम का संचालन करते हुए विद्यालय की प्राचार्य रितु सेंगर ने संस्था का प्रतिवेदन प्रस्तुत कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। इस मौके पर अतिथि के रूप में विधायक निशंक जैन और नपा अध्यक्ष मोहन भावसार उपस्थित थे।



स्कूल के वार्षिकोत्सव में प्रस्तुत किए रंगारंग कार्यक्रम

गंजबासौदा।इंटर नेशनल पब्लिक स्कूल में छात्राओं ने आकर्षक सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किए, जिसे दर्शकों ने सराहा।