पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसी पर बहुत ज्यादा बोझ तो किसी के पास काम ही नहीं

किसी पर बहुत ज्यादा बोझ तो किसी के पास काम ही नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निज संवाददाता - बरेली
लोक निर्माण विभाग के इस अनुविभाग में कामों के बंटवारे को लेकर विसंगति बनी हुई है। कुछ उपयंत्री काम के बोझ से दबे हुए हैं तो कुछ के पास करने के लिए काम ही नही हैं। इससे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विपरीत असर हो रहा है। सड़कों और सरकारी भवनों के निर्माण व रखरखाव की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग की होती है। विभाग का यह अनुविभाग करीब 80 किलोमीटर में फैला हुआ है। तीन तहसील बरेली, उदयपुरा और बाड़ी इसके अंतर्गत हैं। दो विधानसभा क्षेत्र उदयपुरा और भोजपुर इस अनुविभाग में शामिल हैं। इसके बावजूद कामों का युक्तियुक्त बंटवारा न होने के कारण काम प्रभावित हो रहे हैं।
यह है अनुविभाग की स्थिति
लोक निर्माण विभाग के इस अनुविभाग में अनुविभागीय अधिकारी के अधीन चार उपयंत्री कार्यरत हैं। उपयंत्रियों के मुख्यालय बरेली, बाड़ी, उदयपुरा और देवरी हैं। इन चारों स्थानों पर विभाग के विश्रामगृह के साथ ही सरकारी भवन और अधिकारियों व कर्मचारियों के सरकारी आवास भी हैं। इसके अलावा सभी जगह करोड़ों की लागत से सड़कें व अन्य काम हो रहे हैं।
क्या है विसंगति
एक उपयंत्री डीके श्रीवास्तव देवरी, उदयपुरा और बरेली मुख्यालय के प्रभारी हैं। तीन विश्रामगृहों के प्रभार के साथ ही तीनों स्थानों के शासकीय कार्यालय और सरकारी आवासों की जिम्मेदारी भी इन पर है। देवरी से लेकर बाड़ी तक कई प्रमुख मार्गों के निर्माण भी यही देख रहे हैं। दूसरे उपयंत्री केके खरे करीब दस सड़कों के निर्माण का काम देख रहे हैं। तीसरे उपयंत्री बीएल पनिकर के पास बाड़ी मुख्यालय के साथ ही दो सड़कों का प्रभार है। चौथे उपयंत्री केके कुमार केवल कुछ सड़कों के मेंटेनेंस का काम देख रहे हैं।
कैसे रहे गुणवत्ता
भास्कर ने जब उपयंत्रियों से बात की तो उन्होंने स्वीकार किया कि एक व्यक्ति करीब 80 किलोमीटर दायरे में फैले अलग-अलग निर्माण कार्यों पर चाह कर भी ध्यान नहीं दे सकता। इसी तरह तीन- तीन मुख्यालय कोई कैसे संभाल सकता है। कामों के बोझ से परेशान एक उपयंत्री ने तो यहां तक कहा कि हमसे उतना कराया जा रहा है, जो मानवीय सीमा से बहुत ज्यादा है।
क्या है कारण
भास्कर ने इस बारे में जब लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ कार्यालयों से संपर्क कर इसका कारण समझना चाहा तो यह साफ हुआ कि प्रभावी ठेकदार अपने राजनीतिक संबंधों का उपयोग उपयंत्रियों को प्रभार दिलाने में करते हैं। ऐसे उपयंत्रियों को अधिक प्रभार दिलाया जाता है, जो ठेकदारों को घटिया काम करने में मददगार होते हैं। पूरे प्रदेश में ऐसा ही हो रहा है। यही कारण है कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर सरकारी दावों पर लोग भरोसा नहीं करते। बनने के साथ ही सड़कों का उखडऩा और सरकारी भवनों के उद्घाटन के पहले ही क्षतिग्रस्त हो जाना इसी सब का नतीजा है।




विसंगति दूर करेंगे

॥कार्य विभाजन को लेकर कुछ विसंगति हो सकती है। इस बारे में हम विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से मार्गदर्शन लेंगे और विसंगतियों को दूर कर पूरी गुणवत्ता के साथ सभी काम कराएंगे। निर्माण कार्यों का मेरे द्वारा और वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।ञ्जञ्ज

आरके वर्मा, अनुविभागीय अधिकारी

लोक निर्माण विभाग बरेली

ञ्चजगह-जगह चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता हो रही प्रभावित

ञ्च८० किमी के क्षेत्र में फैला हुआ है यह अनुविभाग

विसंगति - लोक निर्माण विभाग के कार्य विभाजन में विसंगति

बरेली। लोक निर्माण विभाग में कार्य विभाजन में विसंगति से सरकारी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है।