पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों को शिक्षित करने शिक्षकों को प्रशिक्षण

बच्चों को शिक्षित करने शिक्षकों को प्रशिक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता - नरसिंहगढ़
बीआरसी कार्यालय में चल रहे आवश्यकता आधारित विषय प्रशिक्षण शिविर का समापन शुक्रवार को होगा। बीआरसी अजीत कुमार पांडे ने बताया कि शिविर में प्रायमरी स्तर के शिक्षकों को हिंदी और पर्यावरण विषयों की बारीक और बेसिक जानकारियों के बारे में बताया जा रहा है। आठ मास्टर ट्रेनर रोचक अंदाज में दोनों विषयों की शिक्षा का तरीका बता रहे हैं। इसमें बच्चों को कक्षा में ही पेड़, जानवर, पक्षी, मौसम आदि की जानकारी मोनो एक्टिंग के जरिए दी जाएगी। बच्चे एकल या समूह में इस अभिनय को करेंगे। इसमें शिक्षक भी उनकी मदद करेंगे। इसी तरह हिंदी के व्यावहारिक ज्ञान के लिए लय और सुर में कहावतों, मुहावरों और लोकोक्तियों को गाना सिखाया जाएगा। इसके लिए शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। फिलहाल इन दोनों विषयों का ही प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आगे शासन अन्य विषयों को भी प्रशिक्षण चार्ट में शामिल कर सकता है।