पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अहिंसा के मार्ग पर चलने की शपथ ली

अहिंसा के मार्ग पर चलने की शपथ ली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में रेलवे का सायरन बजने के साथ ही दो मिनट का मौन रखकर दी गई श्रद्धांजलि, जिलेभर में जगह- जगह हुए कार्यक्रम

कार्यालय संवाददाता - गुना

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की ६७वीं पुण्य तिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाई गई। पुण्यतिथि के मौके पर गुरुवार को शहर सहित जिलेभर में विभिन्न संगठनों व संस्थाओं ने कार्यक्रम आयोजित कर गांधी जी को याद किया। कलेक्टोरेट में सुबह ठीक ११ बजे रेलवे के सायरन के साथ ही सभी उपस्थित अधिकारी- कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर बापू को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान कलेक्टर संदीप यादव ने सभी को सत्य व अहिंसा के मार्ग पर चलने की शपथ दिलाई।

स्कूलों में हुए श्रद्धांजलि समारोह: तमाम शैक्षणिक संस्थाओं में भी पुण्यतिथि पर सामूहिक तौर पर श्रद्धांजलि दी गई। एमएलबी गल्र्स हायर सेकंडरी स्कूल में सुबह श्रद्धांजलि समारोह हुआ। इसमें उपस्थित स्टाफ व छात्राओं ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस दौरान प्राचार्य एस सिंह, आनंद जैन, नरेंद्र शर्मा, बिंदु शास्त्री सहित अन्य वक्ताओं ने बापू से संबंधित संस्मरणों को रेखांकित करते हुए छात्राओं से उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने का आव्हान किया। वहीं मातापुरा कैंट के शासकीय प्राथमिक विद्यालय सहित अन्य शैक्षणिक संस्थाओं में भी कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई।

नपा में दी गई श्रद्धांजलि: नगर पालिका परिषद परिसर में भी ठीक ११ बजे सभी अधिकारी- कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। सीएमओ पीएस बुंदेला ने सभी को शपथ दिलाई।

कांग्र्रेस ने लिया मार्ग पर चलने का संकल्प: जिला कांग्रेस कमेटी ने शहर के बापू पार्क पहुंचकर राष्ट्रपिता को याद कर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर वरिष्ठजनों ने कार्यकर्ताओं को गांधी जी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष योगेंद्र लुंबा, नेमीचंद जैन, बिट्ठलदास मीना, घासीलाल अहिरवार, अनिल रूपश्री, रविंद्र रघुवंशी, कैलाश धाकड़, ओमप्रकाश नरवरिया, मोहन रजक, पवन जैन, रंगेश श्रीवास्तव सहित बड़ी सं या में कांग्रेसजन मौजूद थे।

पूर्व विधायक ने भी किया याद: पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने भी अपने समर्थकों के साथ बापू पार्क पहुंचकर बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बापू के बताए मार्ग पर चलने की शपथ भी दिलाई। इस मौके पर कैलाश नारायण भार्गव, रेखा जैन, राजेंद्र तिवारी, रामजीवन भार्गव, भगवानलाल बाथम, शिव भार्गव, जावेद खान आदि उपस्थित थे। 



कृष्णसिंह रघुवंशी, गोपाल श्रीवास्तव, रमेश बाबू झा, गोपाल सोनी, मनीष सिलावट सहित अन्य उपस्थित थे।



आरोन - नगर परिषद कार्यालय में राष्ट्रपिता की पुण्यतिथि मनाई गई। यहां विभिन्न वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डालकर उनके बताए मार्ग पर चलने की बात कही। इसमें नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि संजीव सोनी, खुर्रम खान, नीलू कुशवाह, डॉ. राजीव कुशवाह, मोहन दुबे, पार्षद बटट्लाल प्रजापति,

कुष्ठ निवारण दिवस के रूप में मनाई पुण्यतिथि

गुना - महात्मा गांधी की पुण्य तिथि रेडक्रास भवन में कुष्ठ निवारण दिवस के रूप में मनाई गई। इसमें डॉ. रामवीर सिंह रघुवंशी ने इस बीमारी के लक्षण और निवारण के तरीके बताए। कार्यक्रम के दौरान १०५ रोगियों की जांच की गई, जिनमें तीन नए रोगी पाए गए। इसमें सभी को कुष्ठ निवारण की शपथ दिलाई गई। इसमें मनोज दुबे, वीरेंद्र राठौर, डॉ. खरे, शकील सिद्धकी सहित अन्य मौजूद थे। 



मंडी में मनाई पुण्यतिथि

कुंभराज - कृषि उपज मंडी समिति कार्यालय में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। यहां सभी उपस्थित कांग्र्रेसजनों ने दो मिनट का मौन रखकर बापू को श्रद्धांजलि दी। कई वक्ताओं ने बापू के जीवन पर प्रकाश डाला। ब्लॉक कांग्र्रेस अध्यक्ष रामकरण काकानी, मर्दन सिंह मीना, मंडी समिति अध्यक्ष प्रतिनिधि भगवान सिंह मीना, राधेश्याम मीना, ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन अध्यक्ष अजय राठी, रामदास गुप्ता, संजीव मीना, सुरेश जैन, विनोद राठी, गोविंद सिंह, महेंद्र राजपूत, लक्ष्मण सिंह मीना, जयकुमार जैन, प्रदुम्र मीना आदि उपस्थित थे।

नगर परिषद में बापू को याद किया

कांग्रेस ने गांधी जी को याद किया

बमोरी - ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाई गई। जनपद पंचायत के प्रशिक्षण हॉल में हुए कार्यक्रम में बापू को याद कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं को बापू को बताए मार्ग पर चलने की बात कही गई। इसमें विधायक महेंद्र सिंह सिसौदिया, जनपद अध्यक्ष रघुवीर सिंह किरार, सांसद प्रतिनिधि मांगीलाल धाकड़, वीर बहादुर सिंह यादव, कलसिंह पटेलिया, प्रमेंद्र भार्गव, अजमेरी खान सहित अन्य उपस्थित थे।



गुना - राष्ट्र्रपिता महात्मा गांधी के बलिदान दिवस पर क्राइस्ट स्कूल की एनएसएस इकाई द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें स्वयं सेवकों ने मौन रखकर गांधी जी को श्रद्धांजलि दी। गांधी जी के दिखाए अहिंसा के पथ पर चलने की शपथ ली।



गुना। पुण्यतिथि पर बापू पार्क में स्थित गांधी प्रतिमा के सामने खड़े होकर शपथ लेते कांग्रेसजन।

बापू के मार्ग पर चलने की शपथ ली

राघौगढ़ - कांग्रेस कमेटी ने पार्टी कार्यालय पर महात्मा गांधी की पुण्य तिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाई। इसमें पार्टी के वरिष्ठजनों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें याद किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को बापू के बताए मार्ग पर चलने की शपथ भी दिलाई गई। इसमें ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अपूर्व भार्गव, जिला महामंत्री विजयकुमार जैन, संदीपनंदन जैन, गजानंद सोनी, यूनिस खान सहित अन्य मौजूद थे। वहीं नगर पालिका कार्यालय में भी सुबह अधिकारी- कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। इसमें सीएमओ बृजेश गुप्ता ने सभी को सत्य व अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाया। इसमें नपा के सभी अधिकारी- कर्मचारी मौजूद थे। 







कार्यक्रम - राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विभिन्न संगठनों, संस्थाओं ने आयोजित किए कार्यक्रम