- Hindi News
- अंतिम तारीख ३ फरवरी, खाद्य विभाग ने अंतिम तिथि के पहले पंजीयन कराने की अपील की।
अंतिम तारीख ३ फरवरी, खाद्य विभाग ने अंतिम तिथि के पहले पंजीयन कराने की अपील की।
कार्यालय संवाददाता - अशोकनगर
समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए पंजीयन प्रक्रिया ४ जनवरी से चालू है। गेहूं खरीदी के लिए बनाए गए सभी ३९ केन्द्रों पर पंजीयन प्रक्रिया की जा रही है। ३० जनवरी तक जिले के १० हजार २९५ किसानों ने पंजीयन कराया है। जबकि पिछले साल १५ हजार २६४ किसानों ने समर्थन मूल्य पर उपज बेचने के लिए पंजीयन कराया था।
उल्लेखनीय है कि शासन द्वारा निर्धारित दरों पर खरीदी के लिए हर साल की तरह इस बार भी ४ जनवरी से पंजीयन किए जा रहे हैं। जिले में खरीदी के लिए बनाए गए सभी ३९ केन्द्रों पर पंजीयन हो रहे हैं।
खाद्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अभी तक सर्वाधित पंजीयन विपणन सहकारी समिति चंदेरी तगारी केन्द्र में हुए हैं। वहीं सबसे कम सेवा सहकारी समिति नईसराय में हुए हैं। डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति अधिकारी नेहा शिवहरे ने जिले के वे किसान जो समर्थन मूल्य पर अपनी उपज बेचना चाहते हैं, उनसे अंतिम तिथि के पूर्व पंजीयन कराने की अपील की है।
१० हजार किसानों के पंजीयन