समय पर नहीं खुलता आधार केंद्र
गुना - शहर में आधार पंजीयन का काम पहले ही बेहद सुस्त रफ्तार से चल रहा है, उस पर इसके लिए बनाए गए केंद्र कभी समय पर नहीं खुलते। बापू पार्क स्थित आधार इनरॉलमेंट केंद गुरुवार को दोपहर 12 बजे तक नहीं खुला। जबकि इसके बाहर लोगों की लंबी लाइन लगी रही। जबकि आधार पंजीयन पर अब प्रशासन की ओर से सीधी निगरानी की जा रही है। जब शहर में यह हालत है तो ग्रामीण इलाकों में स्थिति क्या होगी, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। - भास्कर